मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस मामूली बात को लेकर हाथापाई हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल नोंचे और थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने दोनों महिलाओं को रोकने की कोशिश भी की लेकिन, इसमें वो खुद घायल हो गई।
यह भी पढ़े- Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, अपनी मां के जूतों के फीता बांधते दिखे राहुल
घटना ठाणे और पनवेल रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिलाओं को ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक-दूसरे के बाल खींचते हुए देखा गया। इसी दौरान शारदा उगले नाम की एक महिला कांस्टेबल दो महिला यात्रियों के बीच हुए झगड़े को रोकने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, वह खुद घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें-https://www.youtube.com/channel/UCWXlcz3ae-IVJaH9aKTb3Pw
यहां भी क्लिक करें- फेसबुक
एएनआई समाचार एजेंसी के अनुसार, वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने कहा, “सीट पर विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया था। इस घटना में एक महिला पुलिस कर्मचारी घायल हुई है। इस घटना पर दोनों महिलाओं की ओर से शिकायत की गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
यह भी पढ़े- Vande Bharat Train: वंदे भारत जानवर से टकराई , एक्सीडेंट में आगे का हिस्सा ध्वसत