Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसकी खास वजह है कि इस यात्रा में बेटे राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आज राहुल गांधी के साथ मांड्या में पदयात्रा भी शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान राहुल की कई तस्वीरें हाल के दिनों में वायरल हुई हैं। और आज सोशल मीडिया पर राहुल गांधी अपनी मां के जूतों के फीते को बांधते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का आज 29वां दिन है। सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में आज शामिल हुई हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते वो पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी थी। वही, सोनिया गांधी ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की।
सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।”
राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें-https://www.youtube.com/channel/UCWXlcz3ae-IVJaH9aKTb3Pw
यहां भी क्लिक करें- फेसबुक
कांग्रेस ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय करेंगे। कांग्रेस का मानना है कि यह यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।
यह भी पढ़े- Monsson Alert: फिर से लौटा मॉनसून, 7 अक्टूबर तक जारी अलर्ट