IIT Bombay MMS Scandal: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के MMS कांड का विवाद अभी खत्म हुआ ही नहीं था। उसपर मुंबई से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिस IIT बॉम्बे में बाथरूम में गई स्टूडेंट का मोबाइल से वीडियो बनाने और ताक-झांक करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार रात की है।
यह भी पढ़े- Pakistan New Jersey: पाकिस्तान की जर्सी हुई लीक, सोशल मीडिया पर कईओं ने ली चुस्की, कई नाराज
क्या है पूरा मामला
IIT बॉम्बे में एक लड़की स्टूडेंट टॉयलेट में थी तभी आरोपी शख्स उसे खिड़की से देख रहा था। IIT बॉम्बे के सिक्योरिटी स्टाफ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान पिंटू के नाम से हुई है। पुलिस ने बताया कि वह IIT बॉम्बे कैंटीन में काम करता है।
लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें-https://www.youtube.com/channel/UCWXlcz3ae-IVJaH9aKTb3Pw
यहां भी क्लिक करें- फेसबुक
IIT बॉम्बे का आया बयान
घटना के कुछ देर बाद IIT बॉम्बे के इंतजामिया ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल की कैंटीन के एक कर्मचारी एक पाइप डक्ट पर चढ़कर एक हॉस्टल की लड़कियों के निजी स्थान का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की सतर्कता को देखते हुए अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। साइबर से जुड़े सभी एंगल को नजर में रखकर मुंबई पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़े- कांग्रेस में चुनाव के नामांकन शुरू, थरूर-गहलोत की टक्कर