ब्लड शुगर से लेकर दिल की हिफाजत करता है कस्टर्ड एप्पल, जानें जरूरी बातें

सभी मौसमों में अलग-अलग तरह की फल और सब्जियां मिलती है। लेकिन कई लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते है और अपनी पसंद की फलों पर ज्यादा ज़ोर देते है। हालांकि ऐसा करना सही नहीं होता। अभी के मौसम यानी शरद ऋतु बात करें तो आजकल बाजार में शरिफा मिलना शुरू हो गया है। खास बात यह है कि इसे खाने से कई बिमारियों को कण्ट्रोल करने में आसानी होती है।

यह भी पढ़े- कील-मुहांसे से है परेशान, जानिये एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट मुनमुन गनेरीवाल का बताती है कि शरीफा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो की आपकी हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। साथ ही, यह विटामिन बी6 का एक अच्छा स्रोत, इसे खाने से सूजन और पीएमएस को ठीक करने में मदद मिलती है। अगर आप मधुमेह या रक्तचाप से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं, तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद फल है। बात दें, आहार में अधिक फाइबर होने के कारण, यह मधुमेह के खतरे को कम करता है। वहीं दूसरी ओर इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम रक्तचाप को भी नियंत्रण में रखता हैं।

यह भी पढ़े- लंबे और चमकदार बालों के लिए असरदार कुदरती उपाय

शरीफा खाने के लाभ
न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने कस्टर्ड एप्पल यानी शरीफा खाने के कई लाभ बताये। जैसे कि-
* इसके सेवन से दिल के साथ शुगर लेवल भी सामान्य रहता है।
* शरीफे में सोडियम और पोटैशियम संतुलित मात्रा में होते हैं, जिससे खून का बहाव यानी ब्लड प्रेशर में अचानक होने वाले बदलाव नियंत्रित हो जाते हैं।
* इसमें विटामिन-सी काफ़ी ज्यादा होता है। जिससे शरीर की रोगों से लड़ने क्षमता यानी इम्यून सिस्टम में भी बढ़त होती है।
* इसे खाने से सूजन, रेडनेस से भी छुटकारा मिलता है।
* साथ ही, फ़ाइबर को अधिकता होने के कारण अपच को ठीक करता है।
* माना जाता है कि इसमें कैंसर रोधी तत्व भी होते हैं।

यह भी पढ़े- हाइड्रेटेड रहना और पानी ज्यादा क्या है अंतर, जाने क्या कहते है एक्सपर्ट

इसे किस मात्रा में खाना चाहिए ?
इस बात पर फिटनेस इन्फ्लुएंसर जूही कपूर ने कहती है कि इसका सेवन रोजाना करना चाहिए। क्योंकि फलों में ज्यादा शुगर नहीं होता। याद रखें कि फ्रुक्टोज ब्लड शुगर को आसानी से नहीं बढ़ाता है क्योंकि फलों में फाइबर होता है जो धीरे-धीरे रक्त में ग्लूकोज छोड़ता है।

शरिफा खाने का विशिष्ट समय?
जूही कपूर बताती है कि इसे भोजन के बाद और भोजन से साथ कभी भी फल न खाएं। लेकिन आप इसे भोजन के रूप में खा सकते है। साथ ही, समय की बात करें तो सुबह 11 बजे या शाम के 4 बजे इसे खान ठीक रहता है।
बात दें, कई फलों को मिलाने की जरूरत नहीं है। एक समय में एक ही फल खाना चाहिए। कई लोग फलों का जूस बना कर इसे पीते है लेकिन इसका पूरा लाभ लने के लिए आप इसे पूर्णरूप से खाए।

लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें-https://www.youtube.com/channel/UCWXlcz3ae-IVJaH9aKTb3Pw

यहां भी क्लिक करें- फेसबुक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *