दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष नामांकन की अटकलें, 30 तारीख का इंतजार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंने के अनुमान लगाये जा रहे है। बात दें कि, दिग्विजय सिंह अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर पार्टी के शीर्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। फिलहाल, चुनाव में मुख्य रूप से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर का नाम सामने आया है।

यह भी पढ़े- कांग्रेस में चुनाव के नामांकन शुरू, थरूर-गहलोत की टक्कर

मीडिया से बता करते हुए सिंह ने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी एक बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं, चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, दिग्विजय सिंह उसका पालन करता आया है और करता रहेगा। बता दे,  दिग्विजय सिंह ने अपने नामांकन की तारीख के भी संकेत दे दिए थे। सिंह का कहना था, ‘सभी को चुनाव लड़ने का हक है… आपको 30 की शाम को जवाब मिल जाएगा।’  30 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख है।

लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें-https://www.youtube.com/channel/UCWXlcz3ae-IVJaH9aKTb3Pw

यहां भी क्लिक करें- फेसबुक

गहलोत को दो पद संभालने की इच्छा  

जानकारी के मुताबिक , गहलोत के दो पद संभालने की इच्छा का भी विरोध करते दिखे सिंह। उन्होंने कहा, दो पद पर एक नेता रहने का कांग्रेस हमेशा से विरोधी रहा है। इसलिए गहलोत भी एक समय पर दो पदों पर नही रह सकते।

यह भी पढ़े- Congress Bharat Jodo Yatra: वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह का है कहना भारत जोड़ो यात्रा के लिए किसी ने नही बुलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *