पुतिन की पश्चिमी देशों को चुतावनी, बोले- नाटो देशों से निपटने के लिए जरूरी चीजें मौजूद

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक बार फिर से आक्रामक रूख आजमाया है। उन्होंने रूस में सेना के मोबिलाइजेशन करने का आदेश दिया है। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारी बात को हल्के में न लें। पुतिन ने यह भी कहा कि हम रूस की रक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने 3 लाख अतिरिक्त सैनिकों के मूवमेंट का आदेश दिया है। दरअसल, यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में रूस रेफरेंडम की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़े- चीन की इमारत में लगी आग, सब हुआ धुआं-धुआं

क्या है मामला

बता दें , रूस ने 4 जगहों को मिलाने की योजना बनाई है और उसके तहत रेफरेंडम का प्लान बनाया है। शुक्रवार से लुहान्सक, खेरसन और दोनेत्सक समेत 4 प्रांतों में रेफरेंडम की शुरुआत होनी है। कहा जा रहा है कि रूस के इशारे पर यह रेफरेंडम हो रहा है और उसके बाद इन प्रांतों को कब्जाने की ओर से रूस कदम बढ़ा सकता है। इस बीच पुतिन ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि वह न्यूक्लियर ब्लैकममेल कर रहा है। उन्होंने कहा कि नाटो देशों के नेताओं ने जिस तरह से न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग करने वाले बयान दिए हैं, उससे पता चलता है कि वे रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें-https://www.youtube.com/channel/UCWXlcz3ae-IVJaH9aKTb3Pw

यहां भी क्लिक करें- फेसबुक

खिलाफ जाने वालो को दी चेतावनी

व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी। और कहा कि हुए जो लोग रूस के खिलाफ इस तरह के बयानों को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि रूस के पास भी नाटो देशों से निपटने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि हमारे देश की एकता और अखंडता पर जब भी कोई खतरा पैदा होगा तो फिर हम अपनी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करेंगे।

यह भी पढ़े- रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम…. भजन के लिए कहती महबूबा मुफ्ती, भाजपा का हिन्दुत्व एजेंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *